फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीचौकी में 24 से 31 जुलाई तक शतचंडी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। देव श्री चुंजवाला व देव श्री मांर्केडय के मार्गदर्शन में बालीचौकी में पहली बार शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ चुंजवाला व मांर्केडय मंदिर बालीचौकी में आयोजित करवाया जा रहा है। इस दौरान 24 जुलाई से सुबह 7:30 बजे 2:30 बजे तक पूजन एवं होम किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन दोपहर बाद 3:00 बजे से 7:00 बजे तक राम कथावाचन भी होगा। इस यज्ञ के प्रेरक व निवेदक महंत अवध रामदास ने कहा कि उक्त यज्ञ प्रांत व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए संकल्पित है। इस महायज्ञ में योगाचार्य वेद प्रकाश शर्मा यज्ञ प्रमुख के नाते तमाम धार्मिक रस्में निभाएंगे। 31 जुलाई शाम को इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख देवता देव श्री चुंजवाला व देव श्री मांर्केडय भी शामिल होंगे। इस यज्ञ की पूर्णाहुति पहली अगस्त को होगा। इस दिन महा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। शत चंडी यज्ञ आयोजन समिति द्वारा प्रचारित इस यज्ञ के निमंत्रण पत्र पूर्णाहुति के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा के शामिल होने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें