फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दो चिकित्सकों समेत 130 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मंडी बाजार में बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए हैं। 91 वर्षीय मेन बाजार करसोग निवासी महिला की मौत होम आइसोलेशन में हुई है। महिला का वैक्सीनेशन नहीं करवाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी जिले में दो चिकित्सकों, आईआईटी कमांद के 5 शोधार्थियों (प्रशिक्षु), पांच बच्चों सहित बैंक और स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिलेभर के अस्पतालों में 265 सैंपल की जांच की।
इनमें रैट 176 तथा आरटीपीसीआर में 86 सैंपल की जांच की जिसमें 130 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पधर से 4, सदर 24, सुंदरनगर 14, बल्ह 26, सरकाघाट 23, गोहर 3, हमीरपुर 2, धर्मपुर 9, बिलासपुर 1, जोगिंद्रनगर 4, करसोग 10, जम्मू-कश्मीर से 2, सराज से 3, बालीचौकी से 3 और ऊना जिला से 2 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। हमेशा मास्क लगाए रखें तथा बाजार आने पर भीड़ में जाने से बचें तथा उचित दूरी बनाए रखें। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वे शीघ्र अपने नजदीकी अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीनेशन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें