फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग पर प्याज का घटिया बीज देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन ने कृषि विभाग पर प्याज का घटिया बीज देने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम ठाकुर एवं प्रांतीय महासचिव सीता राम वर्मा ने कहा कि कृषि विक्रय केंद्र भंगरोटू में विभाग ने 2 क्विंटल 10 किलोग्राम प्याज का बीज प्रगतिशील किसानों को बेचा। यह बीज नर्सरी में मात्र 10 प्रतिशत ही पैदा हुआ। बड़ी नर्सरियों में कड़ी मेहनत के बाद भी मात्र 10 प्रतिशत पैदावार ही मिली। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी है। किसान तेजराम सैणी, धर्मपाल सैणी सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने 30 किलो प्याज की पनीरी दी थी। इसमें से मात्र 10 प्रतिशत प्याज ही पैदा हो पाया है। इससे उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

सीता राम वर्मा ने कहा कि कृषि विभाग ने प्याज का बीज नेशनल सीड कारपोरेशन इंडिया से खरीदा था। कंपनी ने प्रदेश के किसानों को पुराना बीज वितरित कर दिया। इससे किसानों में भारी रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि प्याज खरीद के इस गड़बड़झाले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और किसानों को नुकसान की भरपाई की जाए।
उधर, कृषि विस्तार अधिकारी भंगरोटू डॉ. हरीश ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं किसानों की प्याज नर्सरी देखने गए थे तो पनीरी की हालत ठीक नहीं थी। मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें