मंडी। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त मंडी की बैठक प्रधान प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वन वृत्त के सभी पदाधिकारी, वन मंडल के प्रधान, महासचिव, कार्यकारिणी, वन परिक्षेत्र के प्रधान व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी को मंडी में वन वृत्त मंडी (जिला मंडी) के चुनाव होंगे। प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी मेंबरशिप करवा लें तथा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जो भी कर्मचारी महासंघ का मेंबर नहीं होगा, वह चुनावों में भाग नहीं ले सकता है। चुनाव के मुख्य अतिथि वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान तुलसीराम होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारी से अनुरोध किया है कि चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि निष्पक्ष रूप से ऐसी कार्यकारिणी का चुनाव हो जो भविष्य में सबके हित के लिए कार्य कर सके। बैठक में वन वृत्त के महासचिव कमल किशोर, राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार मदनलाल, मुख्य संगठन सचिव केशव राम, वन मंडल सकेत के प्रधान विजय, वन मंडल जोगिंद्रनगर के प्रधान कुलविंदर, वन परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर के प्रधान राजकुमार, टिकन के प्रधान छोटू यादव, नाचन के प्रधान श्रीकांत, सकेत के प्रधान खेम सिंह, कोटली के प्रधान राकेश, वन वृत्त के मुख्य संगठन सचिव विपिन शर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश राणा, सरकाघाट के प्रधान विजय, बलवाड़ा के प्रधान रामलाल, उरला के प्रधान राम कृष्ण, पनारसा के प्रधान सुंदर सिंह पवन, अनिल, दुर्गी, जीवन, हेमराज, रामलाल, कर्मचारी नेता रमेश और भादर सिंह आदि कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया।
000