मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेेले का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विज्ञान मेले में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव वर्मा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी में जूनियर ग्रामीण वर्ग में हाई स्कूल छमयार की तनीषा एवं मुस्कान प्रथम स्थान पर रहीं। हाई स्कूल गुरकोठा की हरजीत और पीयूष को द्वितीय और हाई स्कूल छजवाण खाबू के रोहित और कपिल तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में हाई स्कूल घासणू की चेष्टा और गोपाल प्रथम, हाई स्कूल बैहना के आयुष व गौरव द्वितीय, हाई स्कूल सकरोहा के हिमांशु व सुशील तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ शहरी वर्ग में डीएवी नेरचौक की रिया व स्मृति प्रथम, रिवालसर के नमन व गौरव द्वितीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में रावमापा गागल के रिया और अनामिका प्रथम, रिवालसर के शिवानी और पल्लवी द्वितीय स्थान पर रहीं।
एक्टिविटी में कनिष्ठ वर्ग में गागल की ज्योति प्रथम, गुरकोठा की हरजीत द्वितीय और माडर्न हाईटैक के विनायक तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ शहरी वर्ग में डीएवी नेरचौक की मेघा पहले, रिवालसर की लिशा दूसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में हाई स्कूल राव की ईशा प्रथम, चौकी चंद्राहण का हरीश द्वितीय और छजवाण खाबू की रंजना तृतीय, वरिष्ठ शहरी वर्ग में रिवालसर की अदिति पहले, बगला का कार्तिक दूसरे, नेरचौक का ऋषभ तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में यूपीएस की रितिका पहले, एमएच राव के चंदन दूसरे व गुरकोठा के लालमन तीसरेस्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल में हाईटैक की निकिता प्रथम, गुरकोठा की साक्षी द्वितीय व डीएवी नेरचौक के आदित्य गुलेरिया तृतीय स्थान रहे। गणित ओलंपियाड में गागल का अभिषेक पहले, एचएच राव की एलिशा दूसरे, रिवालसर के नवीन तीसरे स्थान पर रहे। हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ मंडी के जिला प्रधान नरेंद्र ठाकुर, भूप सिंह सैणी, लवलीन, अशोक वालिया, सुनील, एमएल शर्मा, परस राम और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
0000