फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार होने के चलते दूर-दूर से मेला देखने के लिए लोग यहां पर पहुंचे। शहर की सड़कों, गलियों, पार्कों और मेला स्थल पर लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। मेले में लोगों को खूब खरीदारी करते हुए देखा गया। भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरों पर भी खूब रौनक थी। इसके अलावा अधिकतर लोगों को यहां पर विराजे सैकड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए देखा गया। देव माहुंनाग, शनिदेव और माता शिकारी देवी के रथों के पास श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी रही। उधर, टारना में मंदिर में विराजे बड़ादेव कमरूनाग के दर्शनों के लिए भी दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। राजा के बेड़े में विराजमान देव पराशर की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे। दिन में कई प्रतियोगिताएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसमेें कबड्डी, साइकिलिंग और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। आज भारी भीड़ होने के कारण लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सरस मेले में ताबड़तोड़ कारोबार
शिवरात्रि महोत्सव के मौके पर इंदिरा मार्केट में लगे सरस मेले में जबरदस्त खरीदारी हुई। कारोबार का आंकड़ा 45 लाख को पार कर गया। रविवार को 20 लाख का करोबार हुआ। लोग सुबह से ही मेले में काफी संख्या में पहुंच रहे थे, दोपहर होते-होते यहां पर इतनी भीड़ हो गई कि लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।

झूलों पर भारी भीड़
जहां इतने दिनों से झूलों पर कम ही लोग दिखाई दे रहे थे, रविवार को इन झूलों में भारी भीड़ दिखी। खासकर युवाओं को यहां पर अधिकतर झूलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। दिल्ली, पंजाब, यूपी से यहां झूले लगाने वाले भी आज संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें