फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को सज गया सराज

विज्ञापन
cm jairam thakur
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जंजैहली (मंडी)। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर रविवार को अपने गृह क्षेत्र सिराज के दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए सभी विभागों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिराज की खस्ताहाल सड़कों का मिट्टी और पत्थरों से सुधार किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को सजाने के लिए रंग रोगन कर दिया है। आईपीएच विभाग ने कई खराब पाइपों को बदल दिया है। इस प्रकार विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। प्रशासन की तरफ से एसडीएम अश्वनी कुमार ने सीएम के दौरे के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सही प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए 80 से 100 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के आदेश का पूरा पालन किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों एवं अधिकारियों को अनावश्यक खर्च करने को मना किया गया है। ग्राम पंचायत थुनाग की प्रधान नीलमा ठाकुर ने कहा कि रात्रि भोजन के लिए वैष्णो धाम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों लोगों के खाने का प्रबध किया गया है।
विज्ञापन

उड़नखटोले की सफल लैंडिंग
थुनाग के रैनगलू में शनिवार को मुख्यमंत्री के उड़नखटोले की सफल लैंडिंग की गई है। किन्हीं कारणों से शुक्रवार को सफल लैंडिंग नहीं होने पर शनिवार सुबह एसडीएम अश्वनी कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय शर्मा एवं एसएचओ की मौजूदगी में उड़नखटोले की सफल लैंडिंग करवाई गई। इस लैंडिंग को देखकर क्षेत्र की लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें