फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिये से लदी जीप रिस्सा के पास खाई में लुढ़की, चार घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तहत रिस्सा के पास सरिया ले जा रही एक जीप खाई में लुढ़क गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थौना गैहरा का सुदर्शन कुमार सरकाघाट से किराये की जीप एप्लाइड फॉर में सरिया लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान रिस्सा के पास चालक के नियंत्रण खो देने से जीप खाई में जा गिरी। हादसे में चालक श्याम ठाकुर कुणालग वार्ड, नेपाली मजदूर खेमराज, विशाल तथा सुदर्शन जख्मी हुए हैं। चारों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना का कारण जीप में क्षमता से अधिक सरिया लोड होना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें