फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की घर के डंगे से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में एक बुजुर्ग की घर के आंगन के डंगे से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर की जिमजिमा पंचायत में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग रामदिता घर के आंगन में घूम रहा था। इस दौरान अचानक उनका पांच फिसला और वह घर के आंगन के डंगे से नीचे गिर गए। परिजन गिरने की आवाज सुनकर बाहर आए। इसके बाद बुजुर्ग को वहां से घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें