फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छमयार पंचायत के 5 गांवों में फैला डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन की छमयार पंचायत में डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। पंचायत के रेफल, मरहोग, छमयार, ठरकी और शेथल गांवों में डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग में हड़कंप मच गया है। अभी तक बीमारी से पीड़ित लोगों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन काफी संख्या में लोग डायरिया से प्रभावित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी है। घर-घर जाकर रोगियों का उपचार किया जा रहा है। डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या जुटाने में स्वास्थ्य कर्मी लगे हैं। आईपीएच विभाग ने भी प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न पेयजल स्रोतों से पानी के सैंपल भरे हैं। बीएमओ रत्ती डॉ. पुष्प राज ने कहा कि टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। डायरिया से पीड़ित लोगों का आंकड़ा नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है और सबका उपचार किया जा रहा है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली है। आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

......................
पंचायत का दावा, 60 लोग पीड़ित
पंचायत उपप्रधान देश राज ने बताया कि पंचायत में करीब 60 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में है। इनका उपचार जारी है। डायरिया की चपेट में आए लोगों में राजकुमार, सावित्री, लीला, अमरा, आरती, इंदिरा, चौधरी, अमन, देशराज, पुरषोत्तम, संतोष, पारस, रीता, डिंपल ने बताया कि काफी लोगों के बीमार होने की सूचना है। उन्हें उपचार दिया गया है और वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें