फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग जहलगाड़ में ताश खेलने पर महिलाओं ने लगाई पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत बुग जहलगाड़ में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कातकी देवी ने की। इस दौरान गांव में खुले में ताश खेलने की पाबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया। महिलाओं ने कहा कि ताश से भावी पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। सरेआम चौराहों पर जुए का गोरखधंधा होता है। इससे आज कई घर आर्थिक रूप से बरबाद हो गए। महिलाओं ने महिला दिवस पर शपथ ली कि अगर कोई भी व्यक्ति खुले में ताश खेलते हुआ पाया गया तो उस दौरान महिला संगठन ऐसे पुरुषों को पुलिस के हवाले करेगा। ग्राम सभा में उपस्थित हुई महिलाओं को महिला दिवस के संदर्भ में प्रधान महेंद्र राणा ने जानकारी दी। कहा कि आज बराबरी का समाज स्थापित करने के लिए संघर्ष की जरूरत है। बैठक में कैप्टन लक्ष्मी सहगल महिला मंडल की प्रधान नरोता देवी, सचिव शांता देवी, कल्पना चावला, शांता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें