फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार शाही जलेब में शामिल होगी पूर्व सैनिकों की टुकड़ी, नाचते- गाते चलेंगे दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार निकलने वाली जलेब बहुत ही आकर्षक होने वाली है। जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी अपनी वर्दी में शामिल हो रही है, वहीं जिले की कई नाटियों से जलेब की शोभा बढ़ने वाली है। इसमें सराज, चौहार और तुंगल नाटियों को शामिल किया गया है। सांस्कृतिक दल विभिन्न पोशाकों में नाचते गाते चलेंगे। इस बार मेले की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है। इसलिए जलेब में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रथ भी चलेगा, जो सभी को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरूक करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 मार्च को राज देवता माधोराय की भव्य जलेब की अगवाई करने के बाद शाम 3 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और सभी कलाकारों के ठहरने की उचित व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के सभी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

....
राजदेवता की वापसी भी होगी शाही, राज्यपाल करेंगे समापन
11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव का समापन हो जाएगा। इस दिन अंतिम जलेब की अगवाई राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। यह जलेब शाम दो बजे निकाली जाएगी। यह भी पहली जलेब की भांति ही भव्य होगी। वहीं राजदेवता माधोराय की वापसी भी उसी शान से होगी, जिस शान से शाही जलेब निकलेगी।
...
इंदिरा मार्केट पर ही सजेगा सरस मेला और प्रदर्शनियां
उपायुक्त ने बताया कि सरस मेला इंदिरा मार्केट की छत पर ही सजेगा। इसमें विभिन्न राज्यों के करीब 70 स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी प्रदर्शनियां सेरी मंच और इंदिरा मार्केट में ही लगाई जाएंगी। करीब 30 स्टॉल सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

...
जुबिन नौटियाल और इंद्रजीत होंगे मुख्य आकर्षण
सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल और हिमाचली गायक इंद्रजीत मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस बार मात्र चार ही संध्याएं आयोजित होंगी। इसमें 5 मार्च को जुबिन नौटियाल और इंद्रजीत प्रस्तुति देंगे। 8 मार्च को एक शाम सैनिक शौर्य के नाम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च को पंजाबी गायिका सुनंदा और हिमाचली गायक हेमंत शर्मा धूम मचाएंगे। अंतिम संध्या 10 मार्च को होगी, जिसमें बॉलीवुड गायिका पावनी पांडे और हिमाचली गायक नरेंद्र ठाकुर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
...
सात को पड्डल में देव नाटी
मेले के दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसमें 7 मार्च को पड्डल मैदान में देव नाटी और चोला नाटी होगी। 9 मार्च को सेरी मंच पर ऐतिहासिक 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके लिए 111 लोगों ने कन्या पूजन को आवेदन किया है। इन कन्याओं को एक जैसी वेशभूषा में सुसज्जित किया जाएगा। 10 मार्च को पहली बार सेरी मंच पर ही देव खेल का आयोजन होगा, जोकि पहली बार यहां पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें