फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडिऊनी महिला मंडी ने निकाली गौरव रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। ग्राम पंचायत बगशाड़ के मडिऊनी महिला मंडल ने शुक्रवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में गौरव रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से भारतीय सेना का खूब मनोबल बढ़ाया। महिला मंडल अध्यक्ष उषा ने कहा कि जिस तरह से वायु सेना ने पाकिस्तान के घर में जाकर आतंकवादियों को मारा है, उससे पाकिस्तान को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है। इसके साथ ही महिलाओं ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की। इस अवसर पर महिला मंडल मडिऊनी की उपप्रधान संतोष कुमारी, विंद्रा देवी, सरला, शांति देवी, गीता देवी, मीणा देवी और दासी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें