मंडी। कबीर साहिब की 620वीं जयंती समारोह के एक दिन पूर्व कबीर सभा पुलघराट, टारना सहित जिलाभर से आई संगत ने शोभायात्रा निकाल का समारोह का आगाज किया। गुरु के दोहों का गुणगान करते संगत पुलघराट से रामनगर, सेरी बाजार, स्कूल बाजार से शोभायात्रा निकालते हुए टारना स्थित कबीर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। जहां डेरा बस्सी से आए संत गुरुदयाल साहिब और छत्तीसगढ़ से आए संत डा ओम प्रकाश से साध संगत ने आशीर्वाद लिया।
पुलघराट सभा के प्रधान ओम प्रकाश, टारना सभा के प्रधान रूप सिंह कौंडल ने बताया कि जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर जिलाभर से आई साध संगत ने टारना गुरुद्वारा में रात भर गुरु के दोहों और शबद-कीर्तन से गुरु महिमा का गुणगान किया। जयंती समारोह के चलते वीरवार सुबह 11 बजे डेरा बस्सी और छत्तीसगढ़ से आए संतों की अगुवाई में पवित्र झंडा रस्म निभाई जाएगी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। जबकि दोपहर को संतों की ओर से सत्संग में सभी साध संगत को प्रवचनों से निहाल किया जाएगा। जिलाभर से आए श्रद्धालुओं की ओर से भजन-कीर्तन किया जाएगा। दोहपर 1 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा में बग्गी के प्रधान बबलू, टारना के प्रधान रूप सिंह कौंडल, पुलघराट सभा के प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान निर्मला देवी सहित बग्गी दाण, टारना, पुलघराट, जोगिंद्रनगर सहित अन्य स्थानों से आई संगत ने हाजिरी भरी।