फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को गोरत में ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के गोरत में बुधवार रात 12 बजे के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार (39) पुत्र प्रेम चंद गांव गोरत की मौत हो गई है। चालक बुधवार रात को घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। हादसे का पता सुबह लोगों को लगा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालक संतोष के गांव में शादी चली हुई थी। जिसमें शरीक होने के लिए जा रहे लोगों ने वीरवार सुबह खाई में गिरे ट्रैक्टर को देखा। लेकिन, तब तक चालक ने दम तोड़ दिया था। चालक के सिर पर गंभीर चोटें लगी थी। उधर संतोष की पत्नी पूजा रात को 12 बजे के बाद से लगातार पति को फोन करती रही। लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया। उसने सुबह अपने चाचा ससुर और परिवार को इसके बारे में सूचना दी। इतने में स्थानीय लोगों ने उन्हें हादसे की सूचना दे दी। परिवार के सभी सदस्य सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। संतोष के माता पिता का भी देहांत हो चुका है। इससे अब पांच बच्चों के पालन पोषण का जिम्मा पूजा पर आ गया है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें