फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार बताने के बहाने सरेआम तोड़े यातायात नियम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मताधिकार बताने के बहाने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में बुधवार को जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। कॉलेज से मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई यह रैली सेरी मंच और चौहाटा बाजार होते हुए शहर भर का चक्कर लगाकर फिर कॉलेज लौटी। रैली में एक दर्जन के लगभग बाइकर ने हिस्सा लिया। लेकिन, महज एक बाइकर ने हेल्मेट लगाया था। रैली के हार्न के शोर शराबे के बीच में मतदाता जागरूकता की आवाज कहीं दब सी गई। यह रैली एसपी कार्यालय के महज 20 मीटर दूर से होकर निकली। लेकिन, शहर के किसी भी चौराहे अथवा चौक पर पुलिस ने रैली में बिना हेल्मेट के बाइक चला रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को नहीं रोका। शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं फिर भी पुलिस को रैली की भनक तक नहीं लगी। रैली सिटी चौकी से होते हुए एसपी कार्यालय के सामने से निकली लेकिन, रैली का शोर पुलिस अधिकारियों को सुनाई तक नहीं दिया।
विज्ञापन


शहर में कई चौराहों पर लगे हैं सीसीटीवी
जिला पुलिस सीसीटीवी कैमरों से शहर भर में नजर रखने का दावा करती है। जबकि, बुधवार को इन्हीं सीसीटीवी लगे चौराहों से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। शहर में आईटीआई चौक, गांधी चौक और चौहाटा बाजार में सीसीटीवी लगे हैं। यह रैली इन्हीं चौक से होकर गुजरी लेकिन, पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

हॉर्न के शोर से लोग परेशान
रैली के दौरान मतदाता जागरूकता की सीडी की आवाज तो बाइकों के हॉर्न में कहीं दब सी गई। रैली का लक्ष्य भी रैली के शोर में कहीं दब सा गया। यातायात दबाव से जूझ रहे मंडी के चौहाटा, गांधी चौक और सेरी मंच पर इस रैली के चलते यातायात परेशानियों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। हॉर्न के शोर से जरूर लोग परेशान होते दिखे।
विज्ञापन


सीसीटीवी से नजर : एसएचओ
एसएचओ सदर थाना सुनील कुमार ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी लगे हैं। जिनके माध्यम से पुलिस यातायात पर नजर रखती है। यदि नियमों की अवहेलना की गई है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर थाना और सिटी चौकी में तैनात स्टाफ को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें