फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 10 हजार लीटर का ओवरहेड टैंक शुरू, बनौड़ गांव को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या खत्म, गर्मियों में नियमित आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बरोटी के बनौड़ गांव में पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जलशक्ति विभाग ने यहां 10 हजार लीटर क्षमता का नया ओवरहेड पेयजल भंडारण टैंक तैयार कर आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
गांव में पहले मौजूद टैंक से नलों तक पानी का दबाव कम रहता था, जिसके कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। नए ओवरहेड टैंक के शुरू होने के बाद यह समस्या दूर हो गई है और अब नियमित रूप से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पेयजल आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीणों ने जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के अधिकारियों का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में इस व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के अधिशाषी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि बनौड़ गांव में बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह ओवरहेड टैंक तैयार कर समर्पित किया गया है, जिससे अब नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें