फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में वितरित किए अश्वगंधा के 10 हजार पौधे

Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर ने पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला सुंदरनगर में पर्यावरण और नशा निवारण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के तहत स्वस्थ जीवन और हरित पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल की गई। ट्रस्ट की टीम ने सुंदरनगर के विभिन्न गांवों में महिला मंडल समूहों और स्थानीय निवासियों को अश्वगंधा के 10 हजार पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

उन्हें इस औषधीय पौधे के स्वास्थ्य लाभ और संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि अश्वगंधा आयुर्वेद में प्राचीन औषधि के रूप में जानी जाती है, जिसका नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। शिविर के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता सुरेंद्र धीरज और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें