फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्राम पंचायत तनिहार के जंधरु में पेड़ से गिरा व्यक्ति, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम

Sun, 01 Sep 2024 01:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)।

सार

जिला मंडी के जंधरु गांव में पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत तनिहार के जंधरु में पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। उसे टौणी देवी अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस थाना टौणी देवी को मिलने पर उन्होंने चौकी प्रभारी टिहरा को सूचित किया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी टिहरा सुनील कुमार ने अपने दल के साथ शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल ले गए। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें