थुनाग में पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में भी केंद्र सरकार ने प्रदेश को पांच हजार करोड़ से अधिक की मदद दी है। इस बार भी जो आपदा आई है वो विश्वास से परे है। लोगों ने अपने आशियाने खोने के साथ ही अपनों को भी खोया है जो दुखदाई है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी रहती है। बतौर केंद्र सरकार का प्रतिनिधि मैं प्रभावितों को विश्वास दिलाता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जो भी प्रस्ताव आएंगे उसपर विचार किया जाएगा। अभी प्रदेश सरकार के पास एसडीआरएफ के तहत फंड पड़ा है, पहले उसे खर्चे।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार और दलीप ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।