फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Carnival: मनुरंगशाला में आज अदा के जलबे बिखेरेगी सुंदरियां, यहां हुआ युवतियों का ग्रूमिंग सेशन

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

Manali Winter Carnival: बुधवार से मनु रंगशाला में सुंदरियां रैंप पर उतरेंगी। ऑडिशन के कई राउंड पूरे होने के बाद स्पर्धा के लिए चयनित 20 प्रतिभागियों में से विंटर क्वीन का चुनाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शून्य से नीचे तापमान में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार से मनु रंगशाला में सुंदरियां रैंप पर उतरेंगी। मौका होगा राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन स्पर्धा का। बुधवार को स्पर्धा का पहला राउंड होगा। ऑडिशन के कई राउंड पूरे होने के बाद स्पर्धा के लिए चयनित 20 प्रतिभागियों में से विंटर क्वीन का चुनाव किया जाएगा। सोमवार को कुंजम होटल में सभी युवतियों का ग्रूमिंग सेशन हुआ। इसमें युवतियों ने अपने-अपने अंदाज में कैटवॉक किया।

विज्ञापन


मनाली में बर्फबारी होने से तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को देर शाम शून्य से नीचे तापमान में विंटर क्वीन स्पर्धा का आगाज होगा। चंडीगढ़, शिमला, मंडी, कुल्लू और मनाली में हुए ऑडिशन के बाद विंटर क्वीन के लिए 20 सुंदरियों का चयन किया गया है। ऑडिशन में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ऐसे में ऑडिशन के बाद चयनित सुंदरियों का बुधवार को पहला राउंड होगा। मनु रंगशाला में चयनित 20 सुंदरियां रैंप पर उतरेंगी।

कैटवॉक करते हुए सुंदरियां मंच पर आएंगी इंडो-वेस्ट्रन संस्कृति की झलक दिखाएंगी। पहले राउंड में सिर्फ कैटवॉक होगा। सभी प्रतिभागी अलग-अलग रंग के परिधान में नजर आएंगी। उन्हें ड्रेस थीम पहले ही बताया गया है। दिव्यांगना मेहता ने बताया कि ऑडिशन के बाद आदिती नेगी, अमीषा ठाकुर, निशा ठाकुर, अनीता, हिमानी खन्ना, इशिता राणा, कमल प्रीत कौर, महिमा कटोच, पल्लवी चौहान, कृतिका, साधना संदली, मीनाक्षी शर्मा, शिवाली ठाकुर, श्रद्धा डोगरा, सृष्टि, श्वेता, स्नेहा, सुहानी कटोच, तनिष्का, वंशिता मेहता का चयन हुआ है। जो पहले राउंड में मंच पर उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें