फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2025: राज्यपाल, सीएम, नेता प्रतिपक्ष, ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Tue, 25 Feb 2025 07:47 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2025। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाल्गुन माह भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माह है। इस माह की कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत महाशिवरात्रि पर रखा जाता है। इस वर्ष 27 फरवरी, गुरुवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। वहीं, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और भक्ति का पर्व है। हिमाचल में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं। इस पर्व का प्रदेशवासियों के जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने लोगों से शिवरात्रि पर्व को धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिवरात्रि की बधाई दी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोग भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने दी महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं 
नेता प्रतिपक्ष ने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामानाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव का सभी पर आशीर्वाद बना रहे। आस्था के इस महापर्व पर उन्होंने भगवान महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की रक्षा और कल्याण करने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें