फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से बीजेपी लगाएगी कारगिल हीरो पर दांव!

Fri, 07 Feb 2014 11:24 AM IST
राजेश मंढोत्रा/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा की चुनाव समिति की वीरवार शाम को हमीरपुर में हुई गुप्त बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए नाम तय किए गए। इसमें बड़ा बदलाव मंडी सीट पर है। यहां लोकसभा उपचुनाव लड़े सिराज के विधायक जयराम ठाकुर टिकट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव समिति ने चार लोगों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति में भेजने का फैसला लिया है। इसमें कारगिल वार हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह नया और चौंकाने वाला नाम हैं।

कारगिल युद्ध में ग्रेनेडियर्स की अगुवाई करने वाले खुशहाल सिंह ने टाइगर हिल और तोलोलिंग पर कब्जा किया था। वह मंडी के नगवाईं के रहने वाले हैं। उनके अलावा रामस्वरूप शर्मा, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर और अजय राणा भी पैनल में हैं।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ऐन वक्त पर इस रेस से हटे हैं। सूत्र कहते हैं कि उन्होंने हाईकमान से पहले ही अनिच्छा व्यक्त कर दी थी। अन्य तीनों सीटों पर कोई अप्रत्याशित नाम नहीं है। हमीरपुर सीट पर सांसद अनुराग ठाकुर और शिमला सीट पर सांसद वीरेंद्र कश्यप के नाम जस के तस हैं।

कांगड़ा सीट पर भी शांता कुमार खुद मैदान में उतर रहे हैं। चुनाव समिति की बैठक में प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज आदि नेता शामिल हुए। हमीरपुर में पहले आरएसएस के सुरेश सोनी की उपस्थिति में पहले बणी में समन्वय बैठक हुई। इसके बाद शाम को 6.30 बजे चुनाव समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें