फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी, ठियोग में हिमपात, जाखू में फाहे गिरे

Thu, 06 Feb 2014 02:15 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बुधवार को कई रंग दिखाए। सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। ग्यारह बजे के लगभग शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, ठियोग में हिमपात हुआ। जाखू में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी में काफी समय तक बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। लेकिन बाद में फिर से मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार की ऊपरी चोटियों पर हिमपात हुआ। चंबा में सुबह के समय मौसम खराब रहा। शाम के समय तक जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी कई संपर्क मार्ग बंद पड़ गए। किन्नौर जिले के  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच सेमी बर्फबारी रिकार्ड की गई। जिले में आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद है। कांगड़ा में सुबह व दोपहर को बारिश के साथ धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई।  मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश होने की आशंका है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें