क्या कहते हैं पशुपालन विभाग के निदेशक
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि कितनी गायों की प्राकृतिक मौतें हुई हैं इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं रहता। विभाग के पास केवल यह आंकड़ा है कि प्रदेश में मौजूदा समय में इतनी गाय मौजूद हैं। यह संख्या बीमारी या उम्र पूरी होने की वजह से भी कम हो सकती है।
क्या कहते हैं पशु चिकित्सा अधिकारी
डॉ. तरुण ठाकुर ने कहा कि एक पहाड़ी और जर्सी गाय की औसतन उम्र 15 से 20 साल होती है। संख्या कम होने की कई वजह हो सकती हैं।