फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जोइया मामा शुनदा नहीं, डॉक्टर कुल्लू भेजदा नहीं’

विज्ञापन
कुल्लू में क्षेत्रीय अस्पताल में बाहर डॉक्टरो की चल रही कमी के चलते धरने पर बैठे विधायक और ग्रामी - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ‘जोइया मामा शुणदा नहीं, डॉक्टर कुल्लू भेजदा नी’ नारे से बुधवार को जिला अस्पताल कुल्लू गूंज उठा। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर भुंतर और तेगूबेहड़ के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं को जमकर घेरा। कुल्लू अस्पताल में दूसरे दिन बुधवार को जारी धरना-प्रदर्शन में सरस्वती महिला मंडल शाड़ाबाई, संगम युवा क्लब खोड़ाआगे, फूमणी महिला मंडल खोखण, आदर्श स्वयं सहायता समूह तेगुबेहड़ और शक्ति महिला मंडल परगानू की महिलाओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक क्षेत्रीय अस्पताल में रिक्त पदों को नहीं भरा गया तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि दस मई को ढालपुर को जाम किया जाएगा। हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके नेता व अस्पताल प्रशासन निजी अस्पतालों के साथ मिले हुए हैं और गरीब लोगों को लूटा जा रहा है। अस्पताल में बच्चों का एक भी डॉक्टर नहीं है और गरीब लोगों को अपने बच्चों का इलाज निजी अस्पतालों में करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट करीब छह माह से नहीं है और 250 रुपये की जगह लोगों को निजी अस्पतालों में 1,500 रुपये में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अभाव से जनता दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें