फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर मनाली घूमने जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मनाली घूमने जा रहे मंडी जिला के एक युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई है। युवक अपने चाचा के साथ बाइक पर मंडी से मनाली के लिए निकला था, लेकिन नेचर पार्क मौहल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों घायल हो गए। लेकिन उपचार के दौरान 21 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में 22 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव डंढाल, डाकघर समराहन, तहसील कोटली, जिला मंडी ने कहा कि वह रविवार को अपने 21 वर्षीय भतीजे प्रवीण पुत्र इंद्रजीत निवासी गांव डंढाल के साथ कोटली से अपनी मोटरसाइकिल पर मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वे नेचर पार्क के पास पहुंचे।
इस दौरान कुल्लू की तरफ से तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इसके वे दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। लेकिन कार के चालक टक्कर मारने के बावजूद भी कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें