कुल्लू में पुलिस की भर्ती के तैयारी में जुटे युवा।-संवाद
कुल्लू। मार्च में होने वाली पुलिस भर्ती के लिए युवा मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में युवक और युवतियां सुबह पांच बजे से दौड़ लगा रहे हैं।
हर रोज युवा मैदान पहुंचकर दौड़ लगाने के साथ साथ लंबी और ऊंची कूद का अभ्यास कर रहे हैं। हर रोज अभ्यास करने वाले युवा दिनेश कुमार, रमेश, डोला सिंह, बिट्टू, राजेश, मोनिका, लता देवी, बीना देवी और रेखा आदि ने कहा कि वह पुलिस भर्ती के लिए इन दिनों तैयारी कर रहे हैं। सुबह वह रूटीन में मैदान पहुंचते हैं। यहां दौड़ के साथ अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, ताकि पुलिस भर्ती के लिए मैदान क्लीयर किया जा सकें। उनका कहना है कि इस बार उन्हें उम्मीद है कि वह इतना पसीना बहाने के बाद मैदान को क्लीयर कर सकेंगे। इसके साथ ही जिला के अन्य क्षेत्रों में भी युवा सड़कों और मैदानों में सुबह शाम पुलिस भर्ती की तैयारियां कर रहे हैं। संवाद