गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में किया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मनाली घूमकर वापस आ रहे एक युवती और युवक की स्कूटी सेउबाग के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार युवक की मौत हो गई है जबकि युवती घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा रविवार रात पेश आया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार घायल युवती पूजा (19) निवासी देहुरी, सैंज ने कहा कि वह रविवार को अपने दोस्त रोहित निवासी गाहर, सेउबाग के साथ मनाली घूमने गई थी। लौटते वक्त सेउबाग पुल से थोड़ा आगे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसमें दोनों घायल हो गए। घायल रोहित ने रात के वक्त उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल युवती की हालत भी गंभीर है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद