फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महादेव के जयघोष से गूंजा मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। सावन माह के अंतिम सोमवार को मनाली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। महादेव के जयघोष से मनाली गूंज उठा। मनाली शहर में जगह-जगह खीर भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया और शिव शंकर से सुख समृद्धि की कामना की। मनाली के मालरोड में खीर और पूरी-चने का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

कुंजम होटल के समीप आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सियाली महादेव मार्केट में भी खीर का प्रसाद बांटा गया। स्थानीय दुकानदारों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर भंडारे का आयोजन किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि मनाली में जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। सभी ने शिव शंकर से सुख समृद्धि की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें