फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैताफाट में युवाओं ने की साफ-सफाई

विज्ञापन
शैताफाट में सफाई अभियान के दौरान सफाई करता युवा।
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राम पंचायत पीज और शिलानाल की सीमा पर स्थित पैराग्लाइडिंग साइट शैताफाट (पीज) में युवाओं ने साफ-सफाई की। विकास एवं संघर्षशील कमेटी कालीडुग (शिलानाल) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शैताफाट और आसपास के क्षेत्र में रविवार को सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया। सफाई के दौरान अधिक मात्रा में कांच और प्लास्टिक की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

विकास एवं संघर्षशील कमेटी कालीडुग के प्रधान अजय शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत पीज और शिलानाल की हरी भरी वादियों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवा एवं महिला मंडलों के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी और सख्त नियम बनाए जाएंगे, ताकि यहां गंदगी न फैलाई जा सके। उन्होंने पैराग्लाइडिंग संचालकों से भी सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। इस दौरान सचिव हिमांशु ठाकुर, सदस्य विजय ठाकुर, अक्षय, अजय, संदेश, विरेंद्र, रमेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें