फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से खतरे में जान डाल रहे युवा : ममता

Sat, 30 Nov 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। वर्तमान समय में बुजुर्गों के अलावा युवा और किशोर भी अपनी जिंदगी को तंबाकू का सेवन कर खतरे में डाल रहे हैं। अस्पतालों में तंबाकू का सेवन करने से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में रोजाना इस तरह के 50 से अधिक मरीज उपचार करवाने आ रहे हैं। आधुनिकता की दौड़ और लाइफ स्टाइल को प्रभावी बनाने के चक्कर में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता महंत ने कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक गतिविधि के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशे की रोकथाम और इसके सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
ममता ने कहा कि तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। जागरूकता और मजबूत इच्छा शक्ति से तंबाकू का सेवन करने से बचा जा सकता है। इसके सेवन से मुंह, फेफड़े, पेशाब की नली का कैंसर, हृदयघात, अधरंग, उच्च रक्तचाप, सांस की बीमारी और हृदय रोग होने की आशंका रहती है। तंबाकू शरीर के हर अंग पर गंभीर असर डालता है। अगर कोई तंबाकू या नशा छोड़ना चाहता है तो वह मरीज स्वास्थ्य विभाग के नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर में उपचार करवा सकता है। केंद्र में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मरीजों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें