संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में बुजुर्ग मतदाताओं में भी युवाओं जैसा जोश दिखा। कहीं पीठ पर उठाकर तो कहीं लाठी के सहारे बुजुर्ग मतदान केंद्र तक पहुंचे। उसके बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके चलते बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं को भी लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के फर्ज को याद दिलाया। उम्रदराज मतदाताओं की मानें तो लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है। यही कारण है कि उम्र के इस पड़ाव में भी बुजुर्ग मतदान करने मतदान केंद्र तक पहुंंचे।
...
मैं पिछले कई दशकों से लगातार मतदान कर रहा हूं। हर चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। आज भी वोट डालने के बाद वही गर्व महसूस होता है, जो पहली बार मतदान करते समय हुआ था। युवाओं को भी इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
-गंगा राम 80 वर्षीय, अपर मौहल
...
उम्र बढ़ गई है, लेकिन मतदान के प्रति उत्साह आज भी कम नहीं हुआ। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को वोट जरूर डालना चाहिए। मैंने अपने पूरे परिवार को हमेशा मतदान के लिए प्रेरित किया है।
-मोतू देवी, 95 साल सेरी बेहड़
...
पहले के समय में मतदान सुविधाएं कम थीं, फिर भी लोग उत्साह से वोट डालते थे। आज सुविधाएं बेहतर हैं, इसलिए किसी को मतदान से पीछे नहीं हटना चाहिए। एक वोट की ताकत बहुत बड़ी होती है। मैंने आज भी उम्र के इस पड़ाव पर अपनी जिम्मेदारी का फर्ज निभाया है।
-लाली देवी, 90 साल, शमशी
...
वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है और इसको देखते हुए वर्षों से मतदान करती आई हूं। अब मेरी उम्र 104 साल हो चुकी है। इस कारण चलने फिरने में जरूर परेशानी हो रही है लेकिन इससे मैं अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।
-अमलू देवी, सुचेहन
000