फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पौने चार किलो चरस के साथ दबोचा युवक

Mon, 23 Dec 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भूतनाथ पुल के पास तलाशी के दौरान आरोपी से पकड़ी खेप
विज्ञापन

मामला दर्ज कर हिरासत में लिया युवक, मामले की छानबीन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम ने जिला मुख्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर भूतनाथ पुल के पास पौने चार किलो चरस के साथ 31 साल के एक युवक को पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास नशे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार टीम ने रविवार देर रात को नेशनल हाईवे तीन पर भूतनाथ पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने सामने से एक युवक को आते देखा। इसकी तलाशी ली गई तो युवक भूपेंद्र सिंह (31), गांव माशना, डाकघर डोगरी, तहसील और जिला कुल्लू के कब्जे से तीन किलो 705 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद टीम ने युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर चरस की बड़ी खेप मिलने के बाद अब कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि नववर्ष और क्रिसमस से पहले आरोपी नशे की खेप को इधर-उधर करने की तैयारी में था। एएनटीएफ की टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उधर, एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि टीम में मुख्य आरक्षी विजय सिंह, एचएचसी नितेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश गिर और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें