फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 11 से कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन रहेगी आवेदन की तिथि, 31 जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से आरंभ होगी। आवेदन के लिए पहला चरण 11 से 22 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी, कुल्लू, सैंज और पतलीकूहल में विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग में मैरिट के आधार पर सीटों को भरा जाएगा।
व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई को प्रशिक्षुओं को मैरिट के आधार पर सीटें आवंटित होंगी। पांच अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। छह अगस्त को खाली बची सीटों के लिए दूसरे चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 11 से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें