फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: यशिका कोमल प्रधान और योगिता बनीं सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मंडल धाराबाग की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड खंड की जुआगी पंचायत के वार्ड नंबर-तीन धाराबाग में पंजीकृत महिला मंडल धाराबाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें यशिका कोमल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है।
योगिता को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। पुरानी कार्यकारिणी को स्थगित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। धाराबाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। प्रेमा देवी को उप प्रधान और कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूनमा देवी सलाहकार के पद पर सहमत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 33 महिलाओं के समूह में अन्य महिलाओं को सक्रिय सदस्य चुना गया। इसमें महिला मंडल की पूर्व प्रधान इंदिरा देवी भी शामिल हैं। नव नियुक्त प्रधान यशिका कोमल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं के लिए भवन निर्माण के लिए पंचायत में बजट की गुहार लगाना है। महिला मंडल की सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। क्षेत्र में स्वच्छता, नशा निवारण, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर भी कार्य किया जाएगा। सामाजिक जागरूकता तथा महिलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें