फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विश्व विजेता खो-खो खिलाड़ी नीता का ढोल-नगाड़ों से स्वागत

विज्ञापन
कुल्लू में खो-खो का वर्ल्ड कप जीतने वाली नीता ठाकुर अपने माता-पिता के साथ ​जिप्सी में। संवाद
विज्ञापन
आतिशबाजी कर भारत माता के लगाए जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पहली बार आयोजित खो-खो विश्व कप विजेता टीम की हिस्सा रहीं हिमाचल की एक मात्र खिलाड़ी नीता ठाकुर का कुल्लू में जोरदार स्वागत किया गया। नीता बेउगी गांव की रहने वाली हैं।
भारतीय खो खो महासंघ और अंतरराष्ट्रीय खो खो महासंघ ने 13 से 19 जनवरी तक इंदिरा गांधी एरिना नई दिल्ली में यह प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बनी। नीता ठाकुर भी टीम का हिस्सा रहीं । प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को कुल्लू पहुंची नीता ठाकुर का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।ढालपुर में उमड़ी लोगों की भीड़ ने आतिशबाजी कर भारतमाता की जयकार लगाते हुए नीता ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद ढालपुर से रामशिला तक रोड शो भी हुआ। खुली जिप्सी में नीता ठाकुर को बिठाकर वाद्ययंत्रों की थाप पर लोगों ने नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित कई संगठनाें के लोग भी स्वागत में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल के डीपीई देवचंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे सरकार : नीता
नीता ने कहा कि जिस तरह का स्वागत कुल्लू की जनता ने किया है, उससे हौसला बढ़ा है। हिमाचल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इनको प्रोत्साहित करें। प्रोत्साहन के लिए सरकार कोचिंग सेंटर खोले। इसके साथ कोच की भी सुविधा दे। इससे खिलाड़ी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि देंगे : सुंदर
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की बेटी ने खो-खो में हिमाचल और कुल्लू जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रदेश सरकार ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें की प्रोत्साहन राशि में इजाफा किया है। सीएम सुक्खू से बात की है। नीता ठाकुर को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, वह लाखों में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें