कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कांग्रेस पार्टी को मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दिलाने के लिए मनाली ब्लॉक कांग्रेस अपना हरसंभव प्रयास करेगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर कार्य करेंगे। भाजपा की जन विरोधी निर्णयों और योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। यह बात मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरीचंद शर्मा ने कही। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आंबेडकर भवन पतलीकूहल में हुई।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित करने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र से कांग्रेस को जिताने के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए विशेष चर्चा की गई। हरीचंद शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस दौरान मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, निहाल सिंह, जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, वीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद