फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर करें काम : संजय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार युवा इंटक की बैठक रविवार को बजौरा में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी को इंटक संगठन की जानकारी दी और सभी से संगठित होकर काम करने की अपील की। उन्होंने मजदूरों के लिए बनाए कानूनों के बारे में अवगत करवाया। कहा कि इंटक संगठन प्रदेश में मजबूती से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ सदस्यों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने जिला अध्यक्षों को सदस्यों की समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया। इस दौरान बंजार युवा इंटक के प्रधान रोशन लाल के अलावा खेतिहर किसान प्रदेश इंटक अध्यक्ष यान चंद, युवा इंटक जिला कुल्लू के अध्यक्ष लाल चंद, कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष चिराग धीमान, किसान खेतिहर के जिला अध्यक्ष भाग चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें