फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में सेब के बगीचों में वूली एफिड का हमला

Thu, 22 Aug 2024 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के केलांग, जुंडा और त्रिलोकनाथ सहित कुछ इलाकों के सेब बागानों में वूली एफिड बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस कीट के प्रकोप से सेब के पौधों की शाखाओं और जड़ों को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बागवानों के अनुसार इस वर्ष भी वूली एफिड का हमला समय से पहले शुरू हो गया है। सेब की शाखाओं पर सफेद रुई जैसा पदार्थ जमने लगा है, जिसमें गहरे लाल और भूरे रंग के छोटे-छोटे कीड़े पाए जा रहे हैं। यह कीट पौधों की शाखाओं और तनों का रस चूसकर पौधों को कमजोर कर देता है। सर्दियों में यह कीट जड़ों में पहुंचकर और भी अधिक नुकसान पहुंचाता है, जिससे पेड़ सूखने की स्थिति में आ जाते हैं।
बागवान सुरेंद्र कुमार, रमेश लाल और महेश ने बताया कि इस बीमारी के कारण घाटी के सेब उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

बजौरा में तैनात बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रमेश राणा ने बताया कि वूली एफिड की रोकथाम के लिए सेब तुड़ान के बाद अक्टूबर में क्लोरपायरिफास 0.08 प्रतिशत 20 ईसी का छिड़काव पौधों पर करना आवश्यक है। उन्होंने बागवानों को पौधों की जड़ों से निकलने वाली टहनियों को भी हटाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें