आईटीआई शमशी में 33वीं राज्य स्तरीय महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के शमशी में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 33वीं महिला वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में जिला कुल्लू और शिमला संयुक्त रूप से ओवरऑल विजेता बने। शनिवार को खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में आईटीआई अध्यक्ष सेस राम चौधरी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वॉलीबाल में मंडी विजेता और सोलन उपविजेता बना। कबड्डी में शिमला विजेता और मंडी उपविजेता रहा। खो-खो में कुल्लू विजेता और मंडी उपविजेता बना। बैंडमिंटन में मंडी विजेता और सोलन उपविजेता बना। इसके अलावा एकल गान में शिमला ने पहला, मंडी ने दूसरा और चंबा में तीसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में कुल्लू ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा और सोलन ने तीसरा स्थान पाया। नाटक मोनो एक्टिंग में शिमला ने पहला, किन्नौर ने दूसरा और कुल्लू ने तीसरा स्थान हासिल किया।