फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की रहस्यमय मौत

Thu, 29 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू कार्यालय में बतौर असिस्टेंट रीडर तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला पुलिसकर्मी ने मंगलवार को कुल्लू एक नामचीन निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसे दूसरे बेड में शिफ्ट करते समय उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन इससे भी उसकी हालत नहीं सुधरी। लिहाजा, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, पीजीआई पहुंचने से पहले ही स्वारघाट के पास उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकों के एक दल ने उसका पोस्टमार्टम किया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि यदि पोस्टमार्टम में डिलीवरी के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टरों के गलत आपरेशन और इलाज करने की रिपोर्ट सामने आती है तो पुलिस निजी अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें