फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं ने महानाटी से की नशे पर चोट

Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू मेें सैंज मेले में नशा के ​खिलाफ सामुहिक नाटी डालकर सदेंश देती महिलाएं।-संवाद - फोटो : साधना को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर जयप्रकाश सिंह ।
विज्ञापन
जिला स्तरीय सैंज मेले के तीसरे दिन लोगों को दिया नशा छोड़ने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले के तीसरे दिन सोमवार को घाटी की सैकड़ों महिलाओं ने महानाटी से लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया। मेला स्थल पर नशे पर चोट थीम पर हुई महानाटी में सैंज घाटी की सैकड़ों महिलाएं थिरकीं। पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैंज मेले में पिछले कई सालों से महानाटी का आयोजन किया जा रहा है। महानाटी के दौरान पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। हमें अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने मेला कमेटी का आभार जताया और कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सैंज मेले को जिला स्तरीय का दर्जा दिया है। मेला कमेटी के तमाम सदस्यों ने भी नाटी में हिस्सा लिया और ढोल-नगाड़ों की थाप जमकर झूमे। महानाटी में सैंज घाटी की सभी पंचायतों की महिलाओं ने पट्टू, धाठू के साथ अन्य पारंपरिक कुल्लू और पहाड़ी गीतों के साथ नाटी डाली। महिलाओं ने नाटी के माध्यम से नशा छोड़ने की बात कही है। इस मौके पर बंजार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष तेजा ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा व मोती राम पालसरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें