कुल्लू। जिले में महिलाओं और बेटियों को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत संकल्प-हब फॉर महिला सशक्तीकरण जागरूकता अभियान चल रहा है। इसमें जन भागीदारी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही महिलाओं से संबंधित योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी जा रही है। मिशन शक्ति के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
यह बात मिशन शक्ति की जिला समन्वयक शिवानी सूद ने कही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में वीरवार को लिंग संवेदीकरण थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समन्वयक शिवानी सूद ने महिला केंद्रित योजनाओं, बाल विवाह कानूनी अपराध, फोस्टर केयर और स्पोंसरशिप योजना में अनाथ, तलाकशुदा और विधवा माताओं के बच्चों को मिलने वाले आर्थिक लाभ के बारे में जानकारी दी। प्रेरणा अरोड़ा ने लिंग संवेदीकरण विषय पर विशेष जानकारी साझा की। इस दौरान डाइट उपप्रधानाचार्य अजय कुमार, प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, पुष्पा, पूनम शर्मा, पार्वती शर्मा, कविता, सरिता, सुरेश चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद