मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर कस्बे में पुराने पुल से एक महिला ने उफनती ब्यास नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे एक महिला पुराना पुल की तरफ बच्चा लेकर निकली और देखते ही देखते पुल में लगी लोहे के तारों पर चढ़ गई और कूद गई।
बाजार में मौजूद लोगों ने महिला को कूदते देखा। वे उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, तब तक वह उफनती नदी में बच्चे समेत समा गई। बताया जा रहा है कि महिला तिब्बती समुदाय की है और भुंतर तिब्बती बस्ती में रहती थी। उधर, पुलिस ने इस घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक यह पता चल पाया है कि महिला कौन है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बाजार के कुछ लोगों ने महिला को ब्यास में छलांग लगाते हुए देखा है इसे वेरिफाई किया जा रहा है। एएसपी संजीव चौहान का कहना है मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।