फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल टूरिस्ट न आने से ठहरा पर्यटन कारोबार

Sat, 19 Dec 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के लिए एयर इंडिया ने 70 सीटर आधुनिक इंजन से लैस एटीआर-72 हवाई सेवा शुरू कर रखी है। लेकिन, यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ने से मनाली के पर्यटन कारोबारी काफी मायूस हैं। कारोबारियों ने एयर इंडिया अथॉरिटी से किराए में फेरबदल करने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 जनवरी को यह सेवा शुरू की गई थी। उस समय से लेकर आज तक एयर इंडिया के इस विमान में 45 से ऊपर यात्री नहीं पहुंच पाए। हालांकि, लंबे समय से 70 सीटर हवाई जहाज की सेवाएं शुरू करने के लिए जद्दोजहद चल रही थी, जो पूरी भी हो गई थी। लेकिन, यात्रियों की संख्या न बढ़ने से पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। जब यह विमान सेवा शुरू हुई थी तो उस समय उम्मीद जगी थी कि कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसाय को भी पंख लगेंगे और बड़ा विमान उतरने के कारण हाई प्रोफाइल सैलानियों का आगमन बढ़ेगा। लेकिन, इतने महीनों में कुल्लू-मनाली आने वाले वीआईपी पर्यटकों की संख्या 40-45 तक ही रही। जबकि, यह विमान दिल्ली से कुल्लू 50 से अधिक और 35 से अधिक दिल्ली यात्री ले जाने की क्षमता रखता है।

लिहाजा, जिस तरह से यात्रियों के आने-जाने का क्रम एक जगह टिक गया है, इससे लगता है कि इसमें किराये में फेरबदल करने की जरूरत है या अन्य किन्हीं कारणों से यात्री इसमें यात्रा करना पसंद नहीं कर रहे हैं। हवाई अड्डा भुंतर में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली-भुंतर के बीच उड़ानें नियमित भरी जा रही हैं। हर दिन 40-45 यात्री भुंतर एयरपोर्ट में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें