फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Carnival Manali: विंटर क्वीन बनीं मंडी की स्नेहा, संयोगिता-इशिता के सिर भी ताज; नितिन वॉयस ऑफ कार्निवल

Mon, 26 Jan 2026 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

निर्णायक मंडल ने विंटर क्वीन के लिए टॉप 5 सुंदरियों को चुना था। प्रतियोगिता में कुल 21 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वॉयस ऑफ कार्निवल के विजेता मंडी के नितिन बने हैं।
विज्ञापन
विंटर क्वीन के साथ फर्स्ट और सेकेंड रनरअप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंटर कार्निवल मनाली में आकर्षण का केंद्र रही विंटर क्वीन प्रतियोगिता में मंडी की स्नेहा शरद सुंदरी (विंटर क्वीन) चुनी गई हैं। फर्स्ट रनर अप मनाली की संयोगिता और सेकंड रनरअप धर्मशाला की इशिता चुनी गई हैं। निर्णायक मंडल ने विंटर क्वीन के लिए टॉप 5 सुंदरियों को चुना था। प्रतियोगिता में कुल 21 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वॉयस ऑफ कार्निवल के विजेता मंडी के नितिन बने हैं।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर सौरभ अत्री और तीसरे नंबर पर तनीषा शेट्टी रही हैं। टॉप टेन सुंदरियों में स्नेहा, इशिता, जैस्मिन, संयोगिता, कनिका, पल्लवी, प्रीति, श्रेया, नैंसी और शानवी शामिल रहीं। बता दें कि इस बार शरद सुंदरी के लिए मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन हुए थे। इनमें कुल 21 सुंदरियों का चयन किया गया था। 

विजेता प्रतिभागियों को स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। विजेता शरद सुंदरी को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। फर्स्ट रनरअप को 50 हजार और सेकेंड रनरअप को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा वॉयस ऑफ कार्निवल के विजेता को 50 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 30 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें