मनाली विंटर कार्निवल के अंतिम दिन कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक.. संवाद
सर्द मौसम में हुआ फैशन शो ने भी लूटी वाहवाही
टैलेंट शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रही सराहनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। विंटर कार्निवल की गतिविधियां दो दिन स्थगित रहने के बाद रविवार को मालरोड से लेकर मनु रंगशाला तक रौनक देखने को मिली।बर्फबारी के कारण कार्निवल आयोजन समिति ने उत्सव का एक दिन बढ़ाया है।
रविवार को आखिरी दिन वॉयस ऑफ कार्निवल के साथ फैशन शो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
वॉयस ऑफ कार्निवल के सभी 18 प्रतिभागियों ने दर्शकों के साथ निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया। इस दौरान 8 प्रतिभागी बाहर हुए और 10 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे।
इसके अलावा फैशन शो प्रतियोगिता को भी सराहा है। इसमें एसीसी सुंदरनगर, पंजाब और डी वॉरियर के प्रतिभागियों ने सर्द मौसम के माहौल को गर्म कर दिया।
लोकनृत्य, क्लासिक डांस, बॉलीवुड डांस न्यू, बॉलीवुड डांस ओल्ड, टैलेंट शो और फैंसी ड्रेस के प्रतिभागियों ने भी दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा कुल्लवी नाटी ने भी समां बांधा। बता दें कि मनाली में हुई भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कारण कार्निवल समिति ने कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा था।