फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Carnival: मनाली के माल पर उतरा कुल्लू का देहात, देश की संस्कृति भी दिखी

Tue, 20 Jan 2026 01:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का मंगलवार को हिमाचली संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती रंग-बिरंगी झांकियों के साथ शानदार आगाज हुआ। 
विज्ञापन
मनाली में विंटर कार्निवल का शानदार आगाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का मंगलवार को हिमाचली संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती रंग-बिरंगी झांकियों के साथ शानदार आगाज हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक झांकियों को रवाना किया। परिधि गृह से मालरोड तक 298 महिला मंडलों और विभिन्न राज्यों के 18 सांस्कृतिक दलों ने शानदार झांकियां निकालीं। मालरोड पर हिमाचल की ठेठ पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत, लुप्त होते अनाज एवं संस्कृति को दर्शाती व सामाजिक जागरूकता का संदेश देतीं भव्य झांकियों को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

मालरोड के दोनों ओर पर्यटक और स्थानीय लोग झांकियों की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए। 24 जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी होगी। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवल, फिल्म डांस, लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्निवल में महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों के फैशन शो, स्ट्रीट प्ले सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने विभिन्न महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों की तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। उनके साथ विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी रमण कुमार शादी, कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, विद्या नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें