फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ में कांग्रेस को करेंगे मजबूत : हेम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योजना बनाई। जिला मुख्यालय कुल्लू के परिधि गृह में वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक हुई। इसमें कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक में आने वाले समय में हर बूथ को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो बूथ निष्क्रिय चल रहे हैं, उनके प्रभारियों से चर्चा करने के बाद उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। उन बूथों पर नए सदस्य जोड़े जाएंगे।
पार्टी के हर कार्य बूथ कमेटी को विश्वास में लेकर ही किए जाएंगे। कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में जो रिक्त पद हैं, उनमें से एक पद पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाकर मंडी संसदीय क्षेत्र को अधिमान दिया जाए। इसकी मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तम शर्मा, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सेसराम चौधरी, संजीवधर, रघुनाथ शर्मा, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें